मीडिया सेंटर

सचिव (ईआर) का संयुक्त गणराज्य तंजानिया का दौरा (06-07 अक्टूबर, 2022)

अक्तूबर 08, 2022

सचिव (ईआर) श्री दम्मू रवि ने 06-07 अक्टूबर 2022 को तंजानिया का दौरा किया। यात्रा के दौरान, उन्होंने 06 अक्टूबर 2022 को दार-एस सलाम में महामहिम राजदूत जोसेफ एडवर्ड सोकोइन, स्थायी सचिव, विदेश मंत्रालय और पूर्वी अफ्रीकी सहयोग मंत्रालय और महामहिम श्री इमैनुएल एम तुतुबा, स्थायी सचिव, वित्त और योजना मंत्रालय से मुलाकात की। 07 अक्टूबर को, सचिव (ईआर) ने ज़ांज़ीबार का दौरा किया जहां उन्होंने ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति से भेंट की।

स्थायी सचिव राजदूत सोकोइन के साथ उनकी बैठक के दौरान भारत-तंजानिया द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक चर्चा हुई। अपने वित्त मंत्रालय के समकक्ष के साथ बैठक में, सचिव (ईआर) ने विकास सहयोग, परियोजनाओं के वित्तपोषण के वैकल्पिक तरीकों, तंजानिया में एक भारतीय एसईजेड खोलने की संभावनाएं तलाशने और भारतीय रुपये और तंजानिया शिलिंग में द्विपक्षीय व्यापार सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। तंजानिया पक्ष ने विचारों का स्वागत किया और दोनों पक्ष इन पर काम करने के लिए सहमत हुए।

सचिव (ईआर) ने भारतीय उच्चायोग में एक व्यावसायिक कार्यक्रम को भी संबोधित किया, जहां उन्होंने भारतीय और तंजानियाई कंपनियों के लगभग 85 उद्यमियों और सीईओ के साथ बातचीत की। इस कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों के प्रमुख सदस्यों ने भी भाग लिया।

07 अक्टूबर 2022 को ज़ांज़ीबार की अपनी यात्रा के दौरान, सचिव (ईआर) ने ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति महामहिम श्री हुसैन अली मविन्यी से भेंट की। ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति ने जंजीबार में भारतीय विकास सहयोग का स्वागत किया और द्वीप में आईटी, नीली अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य देखभाल सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय निवेश को आमंत्रित किया। सचिव (ईआर) ने ज़ांज़ीबार के घरों में पानी की आपूर्ति के लिए निर्माणाधीन एक परियोजना स्थल का भी दौरा किया। वर्तमान में तीन भारतीय कंपनियां भारत सरकार की ऋण सुविधाओं के तहत ज़ांज़ीबार में जलापूर्ति परियोजनाएं कार्यान्वित कर रही हैं।

तंजानिया अफ्रीका में भारत के प्रमुख विकास सहायता भागीदारों में से एक है, जिसमें 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की ऋण सुविधा और अल्पकालिक और दीर्घकालिक पाठ्यक्रमों के लिए 700 वार्षिक छात्रवृत्तियां हैं। द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 के लिए 4.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर है और तंजानिया में भारतीय निवेश 3.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

नई दिल्ली
अक्टूबर 08, 2022

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या