
परमाणु सुरक्षा परमाणु या रेडियोधर्मी सामग्री या उनकी संबद्ध सुविधाओं से युक्त अनधिकृत निष्कासन, भीतरघात, अनधिकृत पहुंच, गैर कानूनी अंतरण या अन्य द्वेषपूर्ण कृत्यों की रोकथाम तथा उनका अनुवेदन एवं इनके प्रति प्रत्युत्तर है। भारत के असैन्य परमाणु कार्यक्रम
का पैमाना एवं दायरा किसी विकासशील देश के लिए अनोखा है। भारत में 20 प्रचालनशील परमाणु विद्युत संयंत्र, यूरेनियम एवं थोरियम का खनन से लेकर पुन: प्रसंस्करण संयंत्र तथा त्वरित रिएक्टर तक ईंधन चक्र सुविधाओं की रेंज, और परमाणु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में एक
विशाल, विशेषज्ञ मानव संसाधन है जो अनेक अनुसंधान प्रयोगशालाओं एवं संस्थाओं में काम करते हैं। परमाणु ऊर्जा भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं संपोषणीय विकास की योजनाओं में उत्तरोत्तर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
आगे पढ़ें :
भारत में परमाणु सुरक्षा
[8.42 MB]