जनवरी 02, 2015
2014 सही मायने में राजनय की महत्वपूर्ण उपलब्धि का वर्ष रहा है। भारत का सितारा विश्व पटल पर पहले से कही अधिक बुलंदी से चमक रहा है। यह बुकलेट हमारे राजनयिक संवादों के विस्तृत कैनवास को दर्शाती है। महात्मा गाँधी की भारत वापसी के शताब्दी महोत्सव के दिन प्रवासी भारतीय दिवस, गणतंत्र दिवस के लिए राष्ट्रपति ओबामा की निर्धारित भारत यात्रा, अब तक के सबसे बड़े भारतीय-अफ़्रीकी शिखर सम्मेलन की योजनाएं और ‘लिंक वेस्ट’ नीति के अनुसार नए कदम – ये सब 2015 को और भी अधिक भव्य बनाने को उत्सुक हैं। 2015 में हमारे वैश्विक अनुबंधों के लिए ‘विकास के लिए डिप्लोमेसी’ अति महत्वपूर्ण मुद्दा है। हम नए जोश और दृढ़ संकल्प के साथ राइजिंग इंडिया विज़न का अनुसरण करेंगे। यह ई-पुस्तक निम्नलिखित प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है: [स्टैण्डर्ड डेफिनिशन] [हाई डेफिनिशन]
टिप्पणी पोस्ट करें