अल्जीरिया में भारत की राजदूत डॉ. स्वाति कुलकर्णी जी,
अल्जीरिया में हमारे भारतीय भाई-बहन,
नमस्कार ! आप सभी को शुभ संध्या !
मुझे खूबसूरत और ऐतिहासिक Algiers शहर में आपके बीच उपस्थित होकर अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है।
यह मेरे लिए सम्मान की बात है, कि भारत से अल्जीरिया की पहली राजकीय यात्रा मेरे द्वारा संपन्न हो रही है। यह भारत- अल्जीरिया संबंधों में एक ऐतिहासिक दिन है। मेरे साथ हमारे Minister of State श्री सुकांत मजूमदार, और संसद सदस्य श्री अतुल गर्ग और श्री मुकेश कुमार दलाल भी हैं।
मैं राष्ट्रपति तेब्बौन और अल्जीरिया की जनता के हार्दिक स्वागत और आतिथ्य के लिए आभारी हूँ। मुझे कल राष्ट्रपति तेब्बौन से मिलने का अवसर मिलेगा, जिसके दौरान मैं भारत और अल्जीरिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तारित करने पर चर्चा करूंगी, ताकि आप सभी लाभान्वित हों।
भाइयों और बहनों,
मैं भारत और Algeria के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को याद करते हुए अपनी बात शुरू करना चाहूंगी। भारत ने colonialism के विरुद्ध अल्जीरिया के मुक्ति आंदोलन का शुरू से ही समर्थन किया। हमारे नेताओं के Algeria के नेताओं के साथ घनिष्ठ व्यक्तिगत संबंध रहे हैं। National Liberation Front, जो अल्जीरिया के मुक्ति संघर्ष के प्रमुख सदस्यों में से एक था, का कार्यालय 1950 के दशक के अंत और 1960 के दशक की शुरुआत में, भारत में ही स्थित था।
जब 1962 में अल्जीरिया स्वतंत्र हुआ, तो भारत अल्जीरिया का साथ देने के लिए मौजूद था, और हमने तुरंत राजनयिक संबंध स्थापित किए। तब से राजनयिक संबंधों में कई गुना वृद्धि हुई है । इस संदर्भ में मेरी यात्रा का विशेष महत्व है।
भौगोलिक दूरी के बावजूद, हमारे बीच हमेशा मित्रता का घनिष्ठ संबंध रहा। इन दीर्घकालिक संबंधों का एक जीवंत उदाहरण अल्जीरिया के लोगों का भारत के प्रति स्नेह है। Oran में महात्मा गांधी के नाम पर, और Algiers में जवाहर लाल नेहरू के नाम पर एक-एक सड़क का नामकरण किया गया है। भारतीय सिनेमा और TV soap opera यहाँ लोकप्रिय हैं और उन्हें अरबी में देखा जाता है। बुजुर्ग अल्जीरियाई लोग सत्तर और अस्सी के दशक के दौरान Algiers में रहने वाले भारतीय डॉक्टरों और शिक्षकों को आज भी याद करते हैं। ऐसा मुझे बताया गया है। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि अल्जीरियाई दुल्हनें तीन दिनों तक चलने वाले विवाह समारोह के दौरान अपनी पोशाक के रूप में भारतीय साड़ी भी पहनती हैं!
मुझे ज्ञात है कि Algeria में लगभग 4000 भारतीय नागरिक, देश भर में स्थित विभिन्न परियोजनाओं और प्रतिष्ठानों में काम कर रहे हैं। हमारे कई नागरिक तकनीकी रूप से कुशल हैं, जो कठिन स्थितियों में दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित projects पर काम कर रहे हैं। मुझे पता है कि public और private, दोनों क्षेत्रों की कई भारतीय कंपनियाँ अल्जीरिया में काम कर रही हैं। मुझे ऐसा बताया गया है कि IRCON ने Oran के पास Railway Doubling projects को काफी हद तक पूरा कर लिया है।अपनी यात्रा के दौरान, मैं Shapporji Pallonji द्वारा निर्मित Siddi Abdulla Science and Technology University जाऊंगी। Vijay Electricals द्वारा निर्मित Transformer Plant के शीघ्र ही चालू होने की उम्मीद है। मुझे बताया गया है कि Mahindra & Mahindra जल्द ही अपने Tractor Project को पुनः आरंभ करने की उम्मीद कर रही है। ये Algeria में भारतीय समुदाय द्वारा किए जा रहे अनेक projects में से कुछ ही हैं। Larsen & Toubro, RITES Ltd. जैसी कंपनियाँ, जो अनेक अफ्रीकी देशों में infrastructure development में लगी हुई हैं, भारतीय लोग भविष्य में अल्जीरिया के साथ साझेदारी के लिए तैयार हैं।
अल्जीरिया में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत परिश्रमी भारतीय समुदाय, एक तरह से भारत के सच्चे राजदूत हैं। ऐसे तो हमारे राजदुत हैं लेकिन आप भी एक-एक राजदुत का ही काम कर रहे हैं 9. आप में से प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर हमारी प्राचीन भूमि के मूल्य और संस्कृति को समेटे हुए है। जब भी आप किसी अल्जीरियाई व्यक्ति से मिलते हैं, तो आप उसका परिचय भारत की भावना से कराते हैं। आपकी संस्कृति, आपकी चाल चलन, चेहरा, भावना में भारतीयता भरी हुई है।
मित्रो,
इस वर्ष हमारे देश में आम चुनाव संपन्न हुए हैं। लगभग 97 crore मतदाताओं ने इसमें भाग लिया, जो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड था और जिसने इसे अब तक की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया बना दिया। यह हमारे देश में लोकतंत्र की एक शानदार सफलता भी है।
आज भारत वैश्विक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। लगातार 8% की वार्षिक औसत वृद्धि के साथ, भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है। यह गर्व की बात है कि हमारा देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और शीघ्र ही शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की ओर अग्रसर है। जैसे-जैसे भारत अपनी अमृत काल यात्रा पर आगे बढ़ेगा, वह South-South Cooperation की भावना के साथ अल्जीरिया जैसे अपने निकट सहयोगियों के साथ आगे बढ़ना जारी रखेगा।
मित्रो,
भारत सरकार और भारतीय समाज ने विदेशों में भारत की प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ाने में भारतीय समुदाय के योगदान को हमेशा महत्व दिया है, और उसकी सराहना की है। Algeria में रहने वाला भारतीय समुदाय भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक हितों तथा soft power को आगे बढ़ाने के लिए एक सेतु की भूमिका निभाता है। 140 crore भारतीयों के सामूहिक प्रयासों से हम आशाओं और आकांक्षाओं की एक नई यात्रा पर निकल पड़े हैं। जैसे-जैसे भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, अल्जीरिया और विदेशों में उपस्थित हमारे भारतीय समुदाय की सद्भावना और समर्थन और भी तेजी से बढ़ रहा है।
Friends,
The Government of India and the Indian society have always valued and appreciated the contribution of the Indian community in enhancing India’s position, prestige, and standing abroad. The Indian community in Algeria is a bridge taking forward India’s interests and soft power. With the collective efforts of 1.4 billion Indians, we embark on a new journey of hopes and aspirations. While India is moving ahead on the path of development at a rapid pace, the goodwill and support of our Indian community in Algeria and abroad cannot be overemphasized.
I do hope that you will continue with your good work and make us proud of your accomplishments for the betterment of India-Algeria relations. I wish you success and prosperity in the years ahead in all your endeavours.
मुझे विश्वास है कि भारत का परिवर्तनकारी विकास और अल्जीरिया का प्राकृतिक सामर्थ्य, हमारे संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाएगा।
जय हिन्द!
अल्जीयर्स,
अक्टूबर 13, 2024