श्री सचिव,
एक बार फिर आपके द्वारा किए गए स्वागत के लिए मैं बहुत ही गर्मजोशी और ईमानदारी के साथ आपका आभार व्यक्त करता हूं।
जैसा कि हम सीढ़ियों पर चर्चा कर रहे थे, मैं इस इमारत में 40 वर्ष से अधिक समय पहले आया था - इन 40 वर्षों में मैंने कुछ बड़े बदलाव देखे हैं, और मुझे लगता है कि उनमें से कुछ बदलाव आज सुबह श्री सिंह के साथ आपकी बातचीत में भी दिखाई पड़े।
अब, क्वाड बैठक के लिए मैं यहां हूं - अभी सीनेटर रुबियो तथा ऑस्ट्रेलिया और जापान के हमारे सहयोगियों के साथ एक अच्छा सत्र हुआ।
लेकिन मैं यहां पेंटागन में भी आपके साथ हूं, क्योंकि हमारा मानना है कि हमारी रक्षा साझेदारी वास्तव में आज संबंधों के सबसे अहम स्तंभों में से एक है।
यह केवल साझा हितों पर ही निर्मित नहीं है, बल्कि हम वास्तव में क्षमताओं, जिम्मेदारियों और हिंद-प्रशांत में जो कुछ हम करते हैं, उसे प्रगाढ़ करने में विश्वास करते हैं, हमारा मानना है कि वह इसकी रणनीतिक स्थिरता के लिए अत्यंत अहम है।
आज हम बहुत सी बातों पर चर्चा करेंगे और करनी भी चाहिए, लेकिन मैं विशेष रूप से यह स्वीकार करना चाहता हूं कि आधारभूत समझौतों पर हस्ताक्षर करना- विशेष रूप से हाल ही में सोसा (SOSA), हमारे विस्तारित रक्षा व्यापार, अंडरवॉटर कार्यक्षेत्र जागरूकता, स्वायत्त प्रणालियों और इंडस-एक्स में गति, मुझे लगता है कि ये सभी वास्तव में हमारी गहरी साझेदारी की बात करते हैं।
दुनिया एक जटिल स्थान है, शायद इसकी जटिलता में बढ़ोतरी हो रही है, और निश्चित रूप से हमारी साझेदारी और योगदान, जो हम एक साथ कर सकते हैं, वे केवल हमारे लिए ही नहीं, बल्कि बड़े क्षेत्र- यहां तक कि मेरा मानना है पूरे विश्व के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
एक बार फिर, आपके साथ यहां होना बहुत खुशी की बात है, और मैं हमारी बातचीत के लिए उत्सुक हूं।
वॉशिंगटन डी. सी।
01 जुलाई 2025