विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 13-15 जुलाई, 2025 तक सिंगापुर और चीन की यात्रा पर रहेंगे।
2. दोनों देशों के बीच नियमित आदान-प्रदान के रूप में विदेश मंत्री सिंगापुर में अपने समकक्ष और सिंगापुर के नेतृत्व से भेंट करेंगे।
3. इसके पश्चात, विदेश मंत्री तियानजिन में हो रही शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक (सीएफएम) में भाग लेने के लिए चीन जनवादी गणराज्य की यात्रा करेंगे। इस बैठक के दौरान विदेश मंत्री द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे।
नई दिल्ली
12 जुलाई 2025