विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 13 जुलाई, 2025 को सिंगापुर की यात्रा पर रहे।
2. यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री ने सिंगापुर के राष्ट्रपति महामहिम श्री थर्मन षणमुगरत्नम से भेंट की और उप प्रधान मंत्री तथा व्यापार एवं उद्योग मंत्री महामहिम श्री गन किम योंग व विदेश मंत्री महामहिम डॉ. विवियन बालाकृष्णन के साथ बैठकें कीं।
3. उन्होंने प्रधानमंत्री की यात्रा और भारत सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज़ (आईएसएमआर) के दूसरे दौर के परिणामों की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें निवेश, औद्योगिक पार्क, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचा, कौशल विकास और कनेक्टिविटी के क्षेत्र शामिल रहे। उन्होंने आसियान, हिंद-प्रशांत और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
4. विदेश मंत्री ने पूर्व वरिष्ठ मंत्री एवं राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वय मंत्री व टेमासेक होल्डिंग्स के नामित अध्यक्ष श्री तियो ची हीन से भी भेंट की। उनकी चर्चा में भारत में हो रहे परिवर्तन और भारत में टेमासेक की विस्तार संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।
5. यह यात्रा दोनों देशों के बीच निरंतर उच्च स्तरीय आदान-प्रदान का एक भाग है और दर्शाती है कि भारत सिंगापुर के साथ अपने संबंधों को कितना अधिक महत्त्व देता है।
सिंगापुर
13 जुलाई, 2025