मैं 23 से 26 जुलाई तक यूके और मालदीव की यात्रा पर जा रहा हूं।
2. भारत और यूके के बीच एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी है जिसने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। हमारा सहयोग व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा, शिक्षा, अनुसंधान, सततता, स्वास्थ्य और दोनों देशों के लोगों के संबंधों सहित कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। प्रधानमंत्री माननीय सर कीर स्टार्मर के साथ मेरी मुलाकात के दौरान, हमें अपनी आर्थिक साझेदारी को और बढ़ाने का अवसर मिलेगा, जिसका उद्देश्य दोनों देशों में समृद्धि, विकास और रोज़गार सृजन को बढ़ावा देना है। मैं इस यात्रा के दौरान महामहिम राजा चार्ल्स तृतीय से भी मिलने के लिए उत्सुक हूं।
3. इसके बाद, मैं राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू के निमंत्रण पर मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए मालदीव की यात्रा करूंगा। इस वर्ष हमारे दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ भी है। मैं राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू और अन्य राजनीतिक नेतृत्व के साथ अपनी बैठकों की प्रतीक्षा कर रहा हूं, ताकि एक व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के हमारे संयुक्त दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया जा सके और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए हमारे सहयोग को मज़बूत किया जा सके।
4. मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से ठोस परिणाम प्राप्त होंगे, जिससे हमारे लोगों को लाभ होगा और हमारी पड़ोसी प्रथम नीति को बढ़ावा मिलेगा।
नई दिल्ली
23 जुलाई 2025