प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने आज माले में संयुक्त रूप से मालदीव के अत्याधुनिक रक्षा मंत्रालय भवन का उद्घाटन किया।
2. हिंद महासागर के दृश्य के साथ, ग्यारह मंज़िला यह भवन दोनों देशों के बीच मज़बूत और दीर्घकालिक रक्षा तथा सुरक्षा सहयोग का प्रतीक है।
3. रक्षा मंत्रालय का भवन भारत की वित्तीय सहायता से निर्मित किया गया है और यह मालदीव के रक्षा एवं कानून प्रवर्तन प्राधिकारियों की क्षमताओं को बढ़ाने में योगदान देगा।
माले
25 जुलाई 2025