Excellency,
हमारे गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पिछले वर्ष कजान में हमारी बहुत ही सार्थक चर्चा हुई थी। हमारे संबंधों को एक सकारात्मक दिशा मिली।
सीमा पर डिसएंगेजमेंट के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना हुआ है। हमारे स्पेशल रिप्रेजेंटेटिवस के बीच बॉर्डर मैनेजमेंट के संबंध में सहमति बनी हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हुई हैं। दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट भी फिर से शुरू की जा रही हैं।
हमारे सहयोग से दोनों देशों के 2.8 बिलियन लोगों के हित जुड़े हुए हैं। इससे पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त होगा। परस्पर विश्वास सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर हम अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Excellency,
चीन द्वारा SCO की सफल अध्यक्षता के लिए मैं आपको बहुत-बहुत बधाई देता हूं। एक बार फिर, चीन यात्रा के निमंत्रण के लिए और आज की हमारी बैठक के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद।
टियांजिन
अगस्त 31, 2025