सेशेल्स सरकार के निमंत्रण पर भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भारत सरकार की ओर से सेशेल्स के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए 26-27 अक्तूबर 2025 तक सेशेल्स की यात्रा पर रहेंगे।
2. यात्रा के दौरान माननीय उपराष्ट्रपति महामहिम डॉ. हर्मिनी को भारत की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देंगे और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ, दीर्घकालिक और समय की कसौटी पर खरे उतरे संबंधों की पुष्टि करेंगे।
3. सेशेल्स भारत के विज़न महासागर और ग्लोबल साउथ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के तहत एक महत्त्वपूर्ण साझेदार है। यह यात्रा सेशेल्स के साथ अपनी साझेदारी को और मज़बूत करने तथा इसे विस्तारित करने की भारत की गहरी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
नई दिल्ली
24 अक्तूबर 2025