प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अम्मान पहुंच गए हैं। दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों के प्रतीक के रूप में एक विशेष भाव के तहत, प्रधानमंत्री के अम्मान हवाई अड्डे पहुंचने पर जॉर्डन के प्रधानमंत्री डॉ. जाफर हसन ने भरपूर उत्साह के साथ उनकी अगवानी की और रस्मी तौर पर उनका स्वागत किया।
2. जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान देशों की यात्रा में यह उनकी यात्रा का पहला चरण है। जॉर्डन की यह पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा 37 साल के अंतराल के बाद हो रही है जो कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।
अम्मान
15 दिसम्बर 2025