प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर अदीस अबाबा पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री के हवाई अड्डे पहुंचने पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
2. भारत और इथियोपिया के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं, जो कि दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंधों पर आधारित हैं। इथियोपियाई नेतृत्त्व द्वारा प्रदान यह विशेष स्वागत, ग्लोबल साउथ के देशों के रूप में दोनों साझेदार देशों द्वारा एक-दूसरे को दिए जाने वाले महत्त्व को दर्शाता है।
अदीस अबाबा
16 दिसम्बर 2025