प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अदीस अबाबा में अदवा विजय स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। यह स्मारक उन बहादुर इथियोपियाई सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने वर्ष 1896 में अदवा की लड़ाई में अपने राष्ट्र की संप्रभुता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। यह स्मारक अदवा के नायकों के अदम्य साहस और देश की स्वतंत्रता, गरिमा और मज़बूती को दर्शाता है और यह देश की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।
2. प्रधानमंत्री का इस स्मारक का दौरा भारत और इथियोपिया के बीच एक विशेष ऐतिहासिक संबंध को रेखांकित करता है जिसे दोनों देशों के लोग आज भी संजोकर रखते हैं।
अदीस अबाबा
17 दिसम्बर 2025