विदेश राज्यमंत्री और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री वी. मुरलीधरन ने 10 जून 2021 को इंडोनेशिया के उप विदेश मंत्री महामहिम महेंद्र सिरेगर के साथ एक वर्चुअल बैठक की। विदेश राज्यमंत्री ने कोविड-19 महामारी से निपटने में भारत को मदद के रुप में भेजी गई राहत सामग्री के लिए इंडोनेशिया की सरकार को धन्यवाद दिया।
बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रों से जुड़े भारत-इंडोनेशिया द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
नई दिल्ली
जून 10, 2021