प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए। राजकीय अंतिम संस्कार में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों / शासनाध्यक्षों सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
2. प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री आबे की स्मृति को सम्मानित किया, जिन्हें वह एक प्रिय मित्र और भारत-जापान साझेदारी का एक महान चैंपियन मानते थे।
3. राजकीय अंतिम संस्कार के बाद प्रधानमंत्री ने अकासाका पैलेस में दिवंगत प्रधानमंत्री आबे की पत्नी श्रीमती अकी आबे के साथ एक निजी बैठक की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीमती आबे के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपनी मधुर मित्रता और भारत-जापान
संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में पूर्व प्रधानमंत्री आबे द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री किशिदा के साथ संक्षिप्त बातचीत भी की।
टोक्यो
सितंबर 27, 2022