श्री सौरभ कुमार एक करियर राजनयिक हैं और उन्होंने 1 जनवरी 2022 को विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) के रूप में अपना वर्तमान कार्यभार संभालने से पहले म्यांमार (2019-21) और ईरान (2015-18) में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया है।
नई दिल्ली में उन्होंने अवर सचिव (1993-95) और निदेशक (2004-7) के रूप में विभिन्न क्षमताओं में चीन से संबंधित दायित्वों तथा पाकिस्तान से संबंधित (1995-97) मामलों को संभाला। वे 2012-15 के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में संयुक्त सचिव तथा संयुक्त सचिव (आतंकवाद रोधी और नीति नियोजन) थे। विदेश में, उन्होंने हांगकांग, इंडोनेशिया और फिजी द्वीप समूह में विभिन्न क्षमताओं में काम किया, और चीन (2007-8) तथा इटली (2008 -12) में मिशन के उप प्रमुख थे।
सौरभ कुमार 1989 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए और उन्होंने हांगकांग में चीनी भाषा सीखी।
वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने सुश्री स्मृति श्रीवास्तव से शादी की है, जो एक शिक्षिका हैं; तथा उनकी दो बेटियां हैं।
***