दस्तावेजों की सूची जिन पर जापान के प्रधान मंत्री की भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए
क्रम सं. |
दस्तावेज का नाम |
अभ्युक्तियां |
1 |
पर्यटन के क्षेत्र में जापान पर्यटन एजेंसी, भूमि, अवसंरचना, परिवहन एवं पर्यटन मंत्रालय, जापान सरकार तथा पर्यटन मंत्रालय, भारत गणराज्य के बीच ज्ञापन
|
इस एम ओ यू का उद्देश्य दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देना है |
2 |
जापान के शिक्षा, संस्कृति, खेल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के बीच कार्यान्वयन व्यवस्था
|
यह करार द्विपक्षीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विनिमय के कार्यान्वयन में सहायता करेगा
|
3 |
भारतीय मानक ब्यूरो तथा जापानी औद्योगिक मानक समिति के बीच सहयोग ज्ञापन
|
इस ज्ञापन का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मानकों में सामंजस्य स्थापित करना है
|
4 |
भारत में दूर संचार टावरों में ऊर्जा प्रबंधन प्रणालियों के लिए एक मॉडल परियोजना पर जापान के नवीन ऊर्जा और औद्योगिक प्रौद्योगिक विकास संगठन (एन ई डी ओ) तथा आर्थिक कार्य विभाग, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय,
भारत सरकार के बीच एम ओ यू |
इस एम ओ यू का उद्देश्य दूर संचार के टावरों में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देना है |
5 |
उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन परियोजना के लिए ओ डी ए पर टिप्पणियों का आदान - प्रदान |
यह परियोजना जापान की आधिकारिक विकास सहायता द्वारा वित्त पोषित है |
6 |
बाल स्वास्थ्य एवं बाल स्वास्थ्य संस्थान, चेन्नई के सुधार की परियोजना के लिए टिप्पणियों का आदान - प्रदान |
जापान की आधिकारिक विकास सहायता के अंतर्गत सहायता अनुदान |
7 |
एन टी पी सी के कुडगी पावर प्लांट के लिए जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बैंक (जे बी आई सी) का क्रेता ऋण |
भारत में विद्युत उत्पादन के लिए जापान का उदार ऋण |
8 |
एन टी पी सी के औरैया पावर प्लांट के लिए जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बैंक (जे बी आई सी) का ऋण |
भारत में विद्युत उत्पादन के लिए जापान का उदार ऋण |
नई दिल्ली
जनवरी 25, 2014